पूर्वोत्तर रेलवे को स्क्रैप निस्तारण से मिला 108.67 करोड़
गोरखपुर, सितम्बर 7 -- गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन को वर्तमान वित्तीय वर्ष 2026-27 के अगस्त 2026 तक मिशन ज़ीरो स्क्रैप के तहत स्क्रैप निस्तारण से 108.67 करोड़ रुपये के रेल राजस्व की प्राप्ति हुई है। वहीं अगस्त माह में में स्क्रैप निस्तारण से 24.16 करोड़ रुपये की आय हुई। भारत सरकार के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम स्वच्छ भारत मिशन के तहत रेल परिसरों और रेल पटरियों के किनारे पड़े हुए अवांछित एवं निष्प्रयोज्य सामग्रियों तथा परित्यक्त इमारतों एवं आवासों की पहचान कर उनका निस्तारण किया गया है। इससे रेल राजस्व प्राप्त होने के साथ ही रेल परिसर तथा रेल पटरियों को स्वच्छ रखने में भी सफलता मिली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.