पूर्वोत्तर रेलवे को मिली नई अमृत भारत, गोरखपुर से मुंबई-दिल्ली रूट पर चलेगी ट्रेन, जानें किराया
गोरखपुर, मई 31 -- UP News: यूपी के पूर्वांचल और अवध क्षेत्र में रहने वालों के लिए खुशखबरी है। पूर्वोत्तर रेलवे को आवंटित अमृत भारत की दो रेक गोरखपुर से दिल्ली और मुंबई रूट पर चलाई जाएगी। गोरखपुर से वर्तमान में मुंबई के लिए छह ट्रेनें चलती हैं, लेकिन इसके बावजूद इसके यहां के लिए हमेशा मारामारी रहती है। अमृत भारत ट्रेन में कम किराए में यात्री मुंबई तक की यात्रा पूरी कर सकेंगे। प्रारंभिक प्रस्तावों के अनुसार मुंबई अमृत भारत के टाइम टेबल को लेकर तीन जोनल रेलवे जोर-शोर से लगी हुई हैं। संभावना जताई जा रही है कि अगले सप्ताह तक टाइम टेबल फाइनल हो जाएगा। फाइनल टाइम टेबल को बोर्ड में मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। मंजूरी मिल जाने के बाद इसके चलने का रास्ता साफ हो जाएगा। बिहार से चलकर गोरखपुर के रास्ते अभी चार अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन हो रहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.