लखनऊ, अप्रैल 2 -- पूर्वोत्तर रेलवे में वर्ष 2010 बैच के आईआरटीएस अधिकारी सुमित कुमार ने गुरुवार को मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी (सीपीआरओ) का पदभार ग्रहण कर लिया। वहीं, निवर्तमान सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह को लखनऊ मंडल में स्थानांतरण पर महाप्रबन्धक उदय बोरवणकर द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। महाप्रबन्धक ने पंकज सिंह के कुशल मीडिया प्रबंधन और सोशल मीडिया पर बढ़ते प्रभाव की सराहना की। पदभार ग्रहण करने के बाद सुमित कुमार ने रेल प्रशासन और जनसम्पर्क कार्यों को और बेहतर बनाने की प्रतिबद्धता जताई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...