पूर्वोत्तर राज्यों से लाते थे नशे की खेप, पटोरी स्टेशन बना सेफ जोन
समस्तीपुर, अगस्त 4 -- शाहपुर पटोरी, निज संवाददाता। पटोरी पुलिस ने एक बड़ा ऑपरेशन चलाकर लगभग 12.5 लाख रुपए मूल्य के हेरोइन (सूखा नशा कोटा) के साथ एक महिला समेत तीन अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्करों का तार असम, त्रिपुरा, मणिपुर, बिहार, उत्तर प्रदेश के अलावा नेपाल से भी जुड़े होने की जानकारी मिल रही है।
पुलिस की कार्रवाई उक्त आशय की जानकारी देते हुए पटोरी के थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि नारकोटिक्स सेल, बिहार , पटना द्वारा जानकारी दी गई कि कुछ ड्रग्स तस्कर बरौनी की ओर से आ रही ट्रेन से नंदनी लगुनिया या शाहपुर पटोरी रेलवे स्टेशन पर उतरकर, सड़क मार्ग से ड्रग्स की खेप पहुंचाने वैशाली जिले के महनार तथा बिदुपुर की ओर जाने वाले हैं। इसकी सूचना समस्तीपुर के एसपी अरविंद प्रताप सिंह को दी गई। इसके बाद उनके निर्देश पर पटोर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.