पटना, जून 20 -- मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में पूर्वोत्तर भारत ने पिछले 12 वर्षों में विकास, कनेक्टिविटी और शांति का अभूतपूर्व अध्याय लिखा है। शनिवार को सोशल मीडिया एक्स पोस्ट पर उन्होंने पूर्वोत्तर भारत के विकास की विस्तृत जानकारी शेयर की है। सीएम ने लिखा कि 1.4 लाख करोड़ से बढ़कर 7 लाख करोड़ से अधिक का निवेश, संबंधित मंत्रालय के बजट में तीन गुना वृद्धि, 1840 किमी नई रेलवे ट्रैक कमीशनिंग, राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क का 10905 किमी से 16207 किमी तक विस्तार, 17 संचालित हवाई अड्डे, उड़ान योजना के तहत 90 नए हवाई मार्ग, बोगीबील ब्रिज और सेला टनल जैसी ऐतिहासिक परियोजनाएं, 2.43 करोड़ आयुष्मान भारत कार्ड, 96 फीसदी क्षेत्र में मोबाइल कनेक्टिविटी, 6355 ग्राम पंचायतों तक इंटरनेट पहुंच, 12 शांति...