पटना, मार्च 15 -- खगौल के नैनचक मुस्ताफापुर गांव से 7.5 करोड़ की बरामद ड्रग्स के मामले में तस्कर गिरोह पूर्वोत्तर के राज्यों से ट्रेन द्वारा पटना मंगाता था। बाद में 10 युवकों की मदद से उसकी आपूर्ति पटना के विभिन्न हिस्से में की जाती थी। मामले में पुलिस ने केबल ऑपरेटर कल्लू पासवान को गिरफ्तार किया है। वह तीन वर्षों से तस्करी का गिरोह चला रहा था। गिरोह का मास्टर माइंड कल्लू पासवान का बेटा बिट्टू है। फिलहाल वह फरार है। पुलिस बिट्टू सहित गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है। एसएसपी कार्तिकेय के शर्मा ने बताया कि आरोपित ने तस्करी के रुपये से मकान और करोड़ों की संपत्ति बनाई है। पुलिस उन संपत्तियों को जब्त करेगी। पुलिस को शनिवार को सूचना मिली थी कि खगौल के नैनचक मुस्तफापुर से ड्रग्स तस्करी के धंधा का संचालन किया जा रहा है। यह भी पता चला कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.