पूर्वोत्तर के युवक पर टिप्पणी मामले में इन्फ्लुएंसर पर केस दर्ज
नई दिल्ली, अक्टूबर 22 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। पूर्वोत्तर के युवक पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले इन्फ्लुएंसर आमिर शौकीन पर दिल्ली के सदर बाजार थाने में मामला दर्ज किया गया है। त्रिपुरा के युवक का मजाक उड़ाने और उस पर अपमानजनक टिप्पणी करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद दिल्ली पुलिस ने यह कार्रवाई की है। यह पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब आमिर शौकीन नाम के इस कंटेंट क्रिएटर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक रील (वीडियो) पोस्ट की, जिसमें वह त्रिपुरा के एक युवक के साथ बातचीत करते हुए उस पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर रहा है। वह युवक का सार्वजनिक रूप से मजाक उड़ाता नजर आ रहा था। वीडियो वायरल होते ही पूर्वोत्तर के लोगों और छात्र संगठनों (जैसे त्रिपुरा स्टूडेंट्स फोरम) में भारी आक्रोश फैल गया। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.