गुड़गांव, अप्रैल 22 -- गुरुग्राम, अमर मौर्य। वनवासी कल्याण आश्रम हरियाणा की मानेसर इकाई ने बुधवार को सेक्टर-92 स्थित प्रणवानन्द इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित परिवार मिलन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में पूर्वोत्तर राज्यों की छात्राओं ने अपनी रंगारंग प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। कार्यक्रम ने सामाजिक समरसता, जनजातीय समाज के सर्वांगीण विकास और राष्ट्रीय एकात्मता का प्रभावी संदेश दिया। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण पूर्वोत्तर राज्यों की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम रहा। छात्राओं ने लोकनृत्य, पारंपरिक वेशभूषा और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी समृद्ध विरासत, जीवन-मूल्यों और सांस्कृतिक वैभव की मनोहारी झलक पेश की। दर्शकों ने इन प्रस्तुतियों की जोरदार सराहना की और इसे भारत की विविधता में एकता का सुंदर उदाहरण बताया। यह भी पढ़ें-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.