आदित्यपुर, फरवरी 26 -- पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के पाते वीर सोरेन को जिलिंगगोड़ा वासियों ने गुरुवार को नम आंखों से अंतिम विदाई दी। इसके साथ ही उनका पार्थिव शरीर पैतृक जमीन की मिट्टी में विलीन हो गया। वीर सोरेन दोस्तों संग हिमाचल प्रदेश के मनाली घूमने गये थे। वहां तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां मंगलवार देर रात निधन हो गया। पार्थिव शरीर गांव पहुंचते बेसुध हुए माता-पिता और दादा : इससे पूर्व वीर सोरेन का पार्थिव शरीर टीएमएच से पैतृक गांव आते पूरा जिलिंगगोड़ा क्रंदन से भर उठा। परिजनों का जहां रो रोकर बुरा हाल था, वहीं वीर के माता-पिता एवं दादा चंपाई सोरेन बेसुध हो गए। गंभीर शोक में डूबे माता-पिता एवं चंपाई सोरेन की स्थिति पर चिकित्सकों की टीम नजर रखी हुई थी। इस बीच सांसद जोबा मांझी, उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह, एसपी म...