जमशेदपुर, मई 2 -- जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन के यूथ विंग की एक महत्वपूर्ण बैठक काशीडीह स्थित प्राईड होटल में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला महासचिव प्रदीप कुमार मिश्रा ने की। बैठक में आगामी 17, 18 एवं 19 मई 2026 को बिष्टुपुर स्थित ऐतिहासिक गोपाल मैदान में आयोजित होने वाले राजस्थान महोत्सव को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।

बैठक में चर्चा बैठक में यूथ विंग के सदस्यों ने आयोजन की तैयारियों को लेकर अपने महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किए और विभिन्न विषयों पर गहन विचार-विमर्श किया। यह निर्णय लिया गया कि शहर के विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा, जिससे अधिक से अधिक लोगों तक इस भव्य आयोजन की जानकारी पहुंचाई जा सके।

राजस्थान महोत्सव का महत्व कई वर्षों बाद ऐसा अवसर आया है जब जमशेदपुर के ऐतिहासिक गोपाल मैदान...