जमशेदपुर, मई 31 -- पूर्वी सिंहभूम जिले के डीडीसी सहित राज्य के सभी 24 जिलों के उप विकास आयुक्त (डीडीसी) सह जिला परिषद के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारियों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण उत्तराखंड स्थित मसूरी के लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी में आयोजित किया गया है। यह आयोजन बीएन युगांधर सेंटर फॉर रूरल स्टडीज की ओर से आयोजित किया गया है जिसका विषय पंचायती राज संस्थाओं और ग्रामीण विकास में शासन के महत्वपूर्ण मुद्दे होगा। इसको लेकर सभी डीडीसी से प्रस्ताव मांगा गया है। अगर कोई डीडीसी अपने बजाय किसी और प्रतिनिधि को भेजना चाहते हैं, तो उनका नाम उन्हें अनुशंसा के साथ भेजने के लिए कहा गया है। यह भी पढ़ें- दो दिवसीय प्रशिक्षण महाभियान का शुभारंभ पंचायती राज विभाग की ओर से इस आशय का पत्र डीडीसी को भेजा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...