जमशेदपुर, अगस्त 12 -- बैंकों की ओर से कर्ज वितरण के मामले में पूर्वी सिंहभूम ने राज्य के सभी जिलों को पीछे छोड़ दिया है। जिलावार सीडी रेशियो (क्रेडिट-डिपॉजिट रेशियो) में पूर्वी सिंहभूम 74 फीसदी के साथ राज्य में पहले स्थान पर है। यानी अन्य सभी जिलों के मुकाबले पूर्वी सिंहभूम में बैंकों में जमा राशि के मुकाबले ऋण के रूप में सबसे अधिक राशि का इस्तेमाल हो रहा है। पूर्वी सिंहभूम में कुल एडवांस लगभग 34,958.68 करोड़ रुपये है। इसके अलावा प्लेस ऑफ यूटिलाइजेशन की राशि लगभग 9,442.33 करोड़ रुपये दर्ज की गई है। इस तरह कुल राशि 44,401.01 करोड़ रुपये है। प्लेस ऑफ यूटिलाइजेशन को शामिल करने पर जिले का सीडी रेशियो 74 फीसदी तक पहुंच गया है।

पूर्वी सिंहभूम का कर्ज स्थिति बता दें कि जमशेदपुर की किसी कंपनी को किसी दूसरे शहर की बैंक शाखा से कर्ज मिला, लेकिन उस...