पूर्वी सिंहभूम में बनेगा अत्याधुनिक जिला पुस्तकालय
जमशेदपुर, अगस्त 21 -- पूर्वी सिंहभूम जिले में पठन-पाठन के माहौल को और अधिक सशक्त और उन्नत बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। राज्य सरकार के निर्देशानुसार अब इस जिले में 7 करोड़ 54 लाख की लागत से अत्याधुनिक जिला पुस्तकालय का निर्माण कराया जाएगा। इस परियोजना की जिम्मेदारी झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद रांची को सौंपी गई है, जिसके तहत क्षेत्र के विद्यार्थियों और युवाओं को विश्वस्तरीय पठन-पाठन की सुविधाएं एक ही छत के नीचे मिल सकेंगी। पूर्वी सिंहभूम जिला मुख्यालय और आसपास के क्षेत्रों में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं, शोधार्थियों तथा स्कूली बच्चों को लंबे समय से आधुनिक और संसाधनयुक्त अध्ययन केंद्र की आवश्यकता महसूस हो रही थी। इसको ध्यान में रखते हुए इस स्टेट-ऑफ-द-आर्ट लाइब्रेरी की रूपरेखा तैयार की गई है। इस भवन के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.