जमशेदपुर, मई 16 -- पूर्वी सिंहभूम जिले में ट्रेजरी से करीब 32 करोड़ रुपये की अवैध निकासी हुई है, पर एसएसपी कार्यालय और कोषागार इसे अवैध निकासी के बजाय वित्तीय नियमावली की अनदेखी बता रहे हैं। जांच के बाद एसएसपी ने ही यह जानकारी कोषागार को दी। कोषागार ने यह रिपोर्ट उपायुक्त से हस्ताक्षरित करवाकर वित्त विभाग को भेज दी है। वित्त विभाग ने पूर्व में कोषागार पदाधिकारी से जमशेदपुर में हुई कथित अनियमितता की रिपोर्ट मांगी थी। इसके आलोक में कोषागार पदाधिकारी ने एसएसपी से जानकारी मांगी थी। सारा लेनदेन एसएसपी के करंट अकाउंट से हुआ है। यह पूरा मामला 2020-21 से 2026-27 तक का है। यह भी पढ़ें- पूर्वी सिंहभूम में सरकारी खजाने से बड़ी 'लूट'! ट्रेजरी से कैसे निकाल लिए 32 करोड़ रुपए; खुलासे के बाद हड़कंप हालांकि जिम्मेदार अधिकारियों का कहना है कि पूर्वी सिंहभ...