जमशेदपुर, मार्च 17 -- जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन के एक प्रतिनिधिमंडल ने झारखंड विधानसभा परिसर में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय अभिनंदन किया।मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को मारवाड़ी सम्मेलन द्वारा समाजसेवा, सांस्कृतिक गतिविधियों एवं जनहित के विभिन्न क्षेत्रों में किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। साथ ही सम्मेलन द्वारा निकट भविष्य में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के बारे में अवगत कराते हुए उन्हें सादर आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री सोरेन ने आमंत्रण को सहर्ष स्वीकार करते हुए सम्मेलन की गतिविधियों की सराहना की और भविष्य में भी सहयोग का आश्वासन दिया।इस अवसर पर जमशेदपुर पश्चिम के लोकप्रिय विधायक सरयू राय भी विशेष रूप ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.