जमशेदपुर, अप्रैल 18 -- जमशेदपुर। 46वीं पूर्वी सिंहभूम जिला ओपन एवं महिला शतरंज चैंपियनशिप शुरू हो गई। यह 19 अप्रैल तक जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित होगी। प्रतियोगिता में अब तक 150 प्रतिभागियों ने प्रविष्टि दी है। ओपन वर्ग में कुमार संकल्प (रेटिंग 1771) शीर्ष वरीयता प्राप्त खिलाड़ी हैं, जबकि महिला वर्ग में नवीका जायसवाल (रेटिंग 1514) टॉप सीडेड हैं। चैंपियनशिप स्विस सिस्टम के आधार पर खेली जाएगी। विजेता को 5000 रुपये नकद पुरस्कार दिया जाएगा, वहीं शीर्ष 20 खिलाड़ियों को नकद इनाम और विभिन्न आयु वर्ग में 36 ट्रॉफियां प्रदान की जाएंगी। प्रतियोगिता के टूर्नामेंट निदेशक एन के तिवारी हैं। यह भी पढ़ें- पिकल बॉल चैंपियनशिप में जिले के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.