जमशेदपुर, दिसम्बर 13 -- पूर्वी सिंहभूम के पुलिस अब मानव तस्करी, ड्रग यूज़र्स और संवेदनशील मामलों की जांच को बेहतरीन तरीके से संपादित करने के लिए प्रशिक्षण लेगी। इन्हें सेंट्रल डिटेक्टिव ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट की ओर से यह प्रशिक्षण दिया जाएगा। ऑनलाइन होने वाले इस प्रशिक्षण में सब इंस्पेक्टर से ऊपर के रैंक के अधिकारी शामिल होंगे। इस बारे में पुलिस प्रशिक्षण निदेशालय ने निर्देश जारी किया है। जानकारी के मुताबिक, इस प्रशिक्षण का उद्देश्य जांच के दौरान मानवीय एवं सहानुभूतिपूर्ण दृष्टिकोण को मजबूत करना है। इसके तहत विशेष ऑनलाइन प्रशिक्षण और वेबिनार का आयोजन किया जाएगा। प्रशिक्षण निदेशालय ने जिले की सभी पुलिस इकाइयों को योग्य पदाधिकारियों की सूची शीघ्र उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। आदेश में स्पष्ट कहा गया है कि प्रशिक्षण का उद्देश्य आधुनिक अपराध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.