जयपुर, अगस्त 5 -- राजस्थान में मानसून एक बार फिर रफ्तार पकड़ने लगा है। प्रदेश के पूर्वी और उत्तर-पूर्वी हिस्सों में सक्रिय मौसम प्रणाली के चलते कई जिलों में अच्छी बारिश का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने बुधवार (5 अगस्त) को 17 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है, जबकि 7 और 8 अगस्त को कोटा और भरतपुर संभाग के कुछ इलाकों में भारी से अति भारी बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पूर्वी राजस्थान के ऊपर बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण अगले कुछ दिनों तक बारिश की गतिविधियां बनी रहेंगी। मंगलवार को करौली, भरतपुर, अलवर, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, झुंझुनूं, सीकर सहित कई जिलों में तेज बारिश दर्ज की गई। कई स्थानों पर दो इंच से अधिक पानी बरसा, जिससे मौसम पूरी तरह बदल गया। लगातार बादल छाए रहने और बारिश के कारण दिन के तापमान में...