बदायूं, अप्रैल 20 -- मेरठ से प्रयागराज तक बनकर तैयार हुये गंगा एक्सप्रेस-वे पर सफर का इंतजार अब समाप्त होने वाला है। 29 अप्रैल को प्रधानमंत्री द्वारा गंगा एक्सप्रेस-वे का लोकापर्ण किया जायेगा। इसके बाद जनता के लिए एक्सप्रेस-वे खुल जायेगा। एक्सप्रेस-वे पश्चिमी यूपी के लिये बड़ी सौगात है। मेरठ से प्रयागराज तक जाने वाले गंगा एक्सप्रेस-वे की कुल लंबाई 594 किमी है। गंगा एक्सप्रेस-वे मेरठ के बिजौली गांव से होकर प्रयागराज के जुडापुर दांदू गांव के पास तक जाता है। सरकार ने गंगा एक्सप्रेस-वे बनाकर पश्चिमी यूपी को सीधे पूर्वी यूपी से जोड़ने का काम किया है। गंगा एक्सप्रेस-वे बनने से 12 जिले बदायूं मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, अमरोहा, संभल, शाहजहांपुर, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, प्रतापगढ़ और प्रयागराज को सीधा लाभ मिलेगा। यह भी पढ़ें- 10 दिन में दौड़ेगा गंगा ...