गोरखपुर, अप्रैल 29 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता । पूर्वी यूपी में बुधवार की शाम को मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। आसमान में गहरे काले बादल छा गए। गोरखपुर में तेज हवा के साथ झमाझम बारिश होने से मौसम सुहाना हो गया। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता का जबरदस्त असर पूर्वी यूपी के मौसम पर दिखा। बुधवार सुबह से ही मौसम में नरमी दिखी। शाम को करीब करीब 4:30 बजे से मौसम बदल गया। आसमान में मौजूद हल्के बादलों की रंगत बदलने लगी और वे गहरे काले हो गए। शुरुआत रिमझिम फुहार के साथ हुई। बाद में तेज धूल भरी आंधी चलने लगी। गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। यह भी पढ़ें- यूपी में मौसम का यूटर्न, लखनऊ-कानपुर समेत 17 जिलों में हल्की बारिश, 60 की रफ्तार से चलेंगी हवाएं इस दौरान 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। मौसम सुहाना हो गया है। यह भी पढ़ें- बादलो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.