शामली, जनवरी 6 -- कस्बे में पूर्वी यमुना नहर के किनारे एक नवजात शिशु का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों का मानना है कि सामाजिक लोक-लाज के भय से किसी अविवाहित मां ने नवजात को नहर किनारे फेंक दिया हो। शव करीब तीन दिनों से उसी स्थान पर पड़ा होने की जानकारी सामने आई है, जिससे घटना की गंभीरता और बढ़ जाती है। मंगलवार को नहर के पास लकड़ी इकट्ठा करने गई एक स्थानीय महिला पूजा ने सबसे पहले शव देखा। पूजा ने बताया कि नवजात का शव पिछले तीन दिनों से वहीं पड़ा हुआ था। इसकी सूचना मिलते ही कांधला पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने राहगीरों और स्थानीय लोगों की मदद से नहर किनारे पड़े शव को बरामद किया और विधिवत गड्ढा खोदकर उसे दफना दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा, "पूर्वी यमुना नहर के किनारे एक नवजात शिशु क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.