आरा, फरवरी 8 -- बड़हरा, संवाद सूत्र। भाकपा (माले) का पूर्वी बबुरा पंचायत का तीसरा सम्मेलन प्रखंड कमेटी सदस्य संतोष साह की देखरेख में हुआ। मुख्य अतिथि कोईलवर प्रखंड सचिव विष्णु ठाकुर ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार लोकतंत्र, संविधान और मजदूरों के अधिकारों पर लगातार हमला कर रही है। गरीबों के घरों पर बुलडोजर चलाकर उन्हें बेघर किया जा रहा है। उन्होंने संगठन को मजबूत कर जन आंदोलन खड़ा करने का आह्वान किया। सम्मेलन में पार्टी विस्तार और जन संघर्ष तेज करने पर चर्चा हुई। अंत में नौ सदस्यीय पंचायत कमेटी का गठन किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से विजय यादव को सचिव चुना गया। मौके पर नन्दजी राम, विनोद यादव, पवन राम सहित कई पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.