मुजफ्फर नगर, अप्रैल 4 -- मुजफ्फरनगर। मेरठ रोड स्थित प्राथमिक विद्यालय पूर्वी पाठशाला में वार्षिक परीक्षाफल एवं नवीन पाठ्य पुस्तकों के वितरण हेतु कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि मंडल अध्यक्ष, लघु उद्योग भारती राजेश जैन और आचार्य कुल के राष्ट्रीय ट्रस्टी होती लाल शर्मा ने मेधावी छात्रों को पुरस्कृत किया। प्रधानाध्यापिका हिमानी रानी ने बच्चों को प्रतियोगी भावना के साथ निरंतर प्रगति करने की प्रेरणा दी। विद्यालय में न केवल टॉपर्स, बल्कि अनुशासन के लिए आलिया, सुलेख के लिए वंश और उपस्थिति के लिए समीर व अहमद जैसे छात्रों को पुरस्कार दिए। कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले देव, कबीर, जोया और अमन सहित अनेक छात्र सम्मानित हुए। इंजीनियर सुभाष चंद्र अग्रवाल, चौधरी देवराज, संजीव वर्मा उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...