नई दिल्ली, मार्च 30 -- राष्ट्रीय राजधानी में मौसम ने सोमवार दोपहर एकबार फिर करवट ली है। पूर्वी दिल्ली में हल्की-हल्की बूंदा बांदी देखने को मिली। पश्चिमी दिल्ली में हल्की धूप खिली हुई है और बादलों की आंख-मिचौली जारी है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के मुताबिक पंजाबी बाग, राजौरी गार्डन, पटेल नगर और बुद्धा जयंती पार्क जैसे इलाकों में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग ने कहा कि दिल्ली में अधिकतम तापमान 29 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। आईएमडी ने सोमवार को दिल्ली एनसीआर सहित भारत के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश, गरज के साथ बौछारें, बिजली गिरने और तेज हवाओं की चेतावनी देते हुए 'येलो अलर्ट' जारी किया है। यह अलर्ट उत्तर, पश्चिम, दक्षिण-पश्चिम, उत्तर-पूर्व और मध्य दिल्ली में जारी किया गया है। यह भी पढ़ें- दिल्ली-मेरठ एक्सप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.