नई दिल्ली, जनवरी 25 -- भुवनेश्वर। पूर्वी तट रेलवे (ईकॉर) ने चालू वित्त वर्ष के दौरान मात्र 294 दिनों में 23,000 करोड़ रुपये की माल ढुलाई आय का लक्ष्य हासिल कर लिया है। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई। पूर्वी तट रेलवे ने एक बयान में कहा कि वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान 19 जनवरी को कंपनी ने यह मुकाम हासिल किया। यह आंकड़ा पिछले वित्त वर्ष 2024-25 की तुलना में 27 दिन पहले हासिल किया गया, जब ऐसी ही उपलब्धि 321 दिनों में पाई गई थी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, यह शानदार प्रदर्शन इस क्षेत्र के निरंतर विकास और परिचालन दक्षता को दर्शाता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.