धनबाद, मार्च 16 -- पूर्वी टुंडी थाना क्षेत्र के लटानी पंचायत के फतेहपुर गांव में एक बच्चे की मां ने अपने पति से हुए विवाद के बाद फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के बाद मृतका के मायके वालों ने हत्या की आशंका जताई है और मृतका के पति को आरोपी करार देते हुए पूर्वी टुंडी थाना में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के सम्बन्ध में प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार की देर शाम को फतेहपुर गांव के उज्ज्वल धीवर का किसी बात को लेकर अपनी पत्नी शंकुतला देवी (25) के साथ विवाद हो गया। विवाद के बाद उज्जवल गुस्से से घर से बाहर निकल गया जबकि उसकी पत्नी ने खपरैल मकान के कमरे में घुसकर अंदर से दरवाजा बंद कर लिया और फंदे से झूल गई। काफी देर तक जब उसने दरवाजा नहीं खोला तो घर के सदस्यों को शक हुआ और पड़ोसियों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.