धनबाद, सितम्बर 3 -- पूर्वी झरिया क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय में बुधवार को छह भूतपूर्व कर्मियों के आश्रितों को नियुक्ति-पत्र दिया गया। बीसीसीएल मुख्यालय कोयला भवन से अनुमोदन के बाद निर्गत स्वीकृति पत्र के आलोक में महाप्रबंधक तुनेश्वर पासवान के निर्देश पर बुधवार को क्षेत्रीय कार्यालय में अवर महाप्रबंधक लखन लाल बरनवाल ने नियुक्ति-पत्र प्रदान किए। इस अवसर पर क्षेत्रीय प्रबंधक (प्रशासन) अभिषेक कुमार, क्षेत्रीय प्रबंधक रविराज गोंड सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- नियोजन व मुआवजा की मांग को लेकर आदिवासी रैयतों का धरना जारी यह भी पढ़ें- Dhanbad News: बीसीसीएल कार्यालय के समक्ष बीसीकेयू का धरना दूसरे दिन भी जारी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...