धनबाद, फरवरी 3 -- भौंरा, प्रतिनिधि। पूर्वी झरिया क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय में सोमवार को विदाई समारोह आयोजित की गई। इसमें पूर्वी झरिया क्षेत्र के विभिन्न इकाईयों से सेवानिवृत्त होने वाले 12 कर्मियों विदाई दी गई। सभी सेवानिवृत कर्मियों को ट्रॉली बैग, गीता, छाता, मिष्ठान्न व सेवानिवृत्ति प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। समारोह में अवर महाप्रबंधक सुशील कुमार, क्षेत्रीय प्रबंधक मानव संसाधन, सुधांशु महाजन, परियोजना पदाधिकारी अमलाबाद, कामता प्रसाद सिंह, क्षेत्रीय प्रबंधक सेफ्टी, पीए शिंदे, उप प्रबंधक मानव संसाधन अभिषेक कुमार, यूनियन प्रतिनिधि व अन्य कर्मचारीगण उपस्थित थे। अधिकारियों ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...