धनबाद, मार्च 1 -- पूर्वी झरिया क्षेत्र के क्षेत्रीय सभागार सिविल विभाग व भौंरा क्षेत्रीय हॉस्पिटल में शनिवार को अलग अलग कार्यक्रम आयोजित कर हॉस्पिटल के वार्ड इंचार्ज एलिस लकड़ा, सिविल विभाग के हेड क्लर्क अजीत सरकार सहित पांच सेवानिवृत्त कर्मियों को विदाई दी गई। अपर महाप्रबंधक सुशील कुमार ने सभी को बुके, उपहार व मिठाइयां देकर सम्मानित किया। एजीएम सुशील कुमार ने कहा कि रिटायरमेंट की राशि का सदुपयोग करें। मौके पर एपीएम सुधांशु महाजन, एरिया सिविल इंजीनियर ऋषिकेश कदम, पीएम अभिषेक कुमार, विकास कुमार, शिवम कुमार, मौसम महांति, मुकलेश ठाकुर, डीके दुबे, पिंटू सिन्हा, बबलू दुबे, रणधीर शाही, नागेंद्र सिंह, पंचू दुबे आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.