धनबाद, फरवरी 27 -- पूर्वी झरिया क्षेत्र की दीक्षा महिला मंडल आकांक्षा महिला समिति की ओर से होली के पूर्व भौंरा गांधीनगर हनुमान मंदिर के समीप गरीब महिलाओं के बीच साड़ी, रंग-गुलाल और चूड़ा-गुड़ बांटा गया। समिति की अध्यक्ष इंदु पासवान ने कहा कि समिति की ओर से गरीब महिलाओं व बच्चियों के लिए कई तरह के कल्याणकारी कार्य किए जाते हैं। मौके पर सुजाता कुमार, रिंकू सिंह, नेहा कुमारी, पायल कुमारी, सुषमा सिन्हा आदि थीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...