पटना, जनवरी 19 -- परिवहन विभाग ने पूर्वी चम्पारण के प्रवर्तन अवर निरीक्षक (ईएसआई) हरिशंकर कुमार को निलंबित कर दिया है। उनका निलंबन 14 दिसम्बर से ही मान्य होगा। निलंबन अवधि में उनको जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा। अधिसूचना के अनुसार पुलिस ने ईएसआई हरिशंकर कुमार को अवैध वसूली के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। 15 दिसम्बर को पुलिस-प्रशासन ने ईएसआई के गिरफ्तार होने की जानकारी दी थी। उसी पत्र के आलोक में विभाग ने 14 दिसम्बर के प्रभाव से ही निलंबित किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.