पूर्वी चंपारण में एक पौधे पर खर्च 440, सुरक्षा पर 3200, फिर भी हरियाली नदारद
मोतिहारी, अगस्त 9 -- मोतिहारी, हिप्र.। जिला प्रशासन कागज पर जंगल बना रही है। जमीन पर इसके आंकड़े कुछ और हैं। पूर्वी चंपारण में मनरेगा के तहत पिछले साल पौधरोपण पर करोड़ों खर्च हुए। एक पौधे पर 440 रुपये और 200 पौधों की सुरक्षा पर एक माह में 3200 रुपये खर्च आते हैं। बावजूद जिले में हरियाली नहीं बढ़ी। वन विभाग को भी पौधा उगाने से लेकर लगाने व सुरक्षा में काफी खर्च आते हैं। देखरेख की अभाव में सभी पौधे नष्ट हो जाते हैं। यह भी पढ़ें- सुरक्षा घेरा पड़ा तो लागत 3000 तक, लेकिन सूखे पौधों का हिसाब अब भी सवालखर्च का विवरण गड्ढा खोदाई 30 रुपये, पौधा 20 रुपये, खाद-दवा-ढुलाई 10 रुपये, 3 साल देखरेख 60 रुपये और ट्री गार्ड-बाड़ 320 रुपये। कुल 440 रुपये प्रति पौधा। वहीं 200 पौधों की सुरक्षा के लिए अतिरिक्त 3200 रुपये हर महीने खर्च किये जाते हैं। तीन फुट तक क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.