पूर्वी चंपारण की महिला का सिवाईपट्टी में चेन झपटी
मुजफ्फरपुर, मार्च 28 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। सिवाईपट्टी थाना क्षेत्र के बनघारा बाजार के निकट बाइक सवार बदमाशों ने पूर्वी चंपारण के राजेपुर थाना क्षेत्र के महमदपुर गांव निवासी एक महिला के गले से सोने की चेन झपट ली। 26 मार्च की की इस घटना में पीड़िता गायत्री देवी ने आरोपितों पर केस दर्ज करवाया है। उसने एफआईआर में कहा है कि 26 मार्च की दोपहर बाद लगभग तीन बजे ससुराल से मायके जाने के लिए वह बस से बनघारा चौक पर उतरी थी। वहां से पैदल ही मायके जा रही थी। इसी दौरान बाइक पर सवार तीन बदमाश वहां पहुंचे और झपट्टा मारकर उसकी गले से चेन छीन ली। तीनों बदमाश मंगिया चौक की ओर भाग गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.