बिजनौर, अप्रैल 7 -- नांगल सोती। भीमगोडा हरिद्वार से पूर्वी गंगा नहर में 705 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। जिससे किसानों को फसलों की सिंचाई में राहत मिलेगी। नांगल सोती, भागूवाला व नजीबाबाद क्षेत्र के अधिकांश किसान नहरों पर निर्भर हैं। जो लंबे समय से फसलों की सिंचाई के लिए नहरों में पानी छोड़े जाने की मांग कर रहे थे। सोमवार सुबह भीमगोडा हरिद्वार से पूर्वी गंग नहर में पानी छोड़ दिया गया है। पूर्वी गंग नहर हरिद्वार के अधिशासी अभियंता योगेश निम ने बताया कि बिजनौर के किसानों की मांग पर 705 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है, खंड चार की डिमांड शून्य है। मंगलवार से गंग नहर से जुड़ी शाखाओं व माइनरों में पानी पहुंचना शुरू हो जाएगा। जिससे किसान अपनी फसलों की सिंचाई कर सकेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...