रांची, जनवरी 5 -- रांची, विशेष संवाददाता। रांची विश्वविद्यालय की मेजबानी में शुरू हुए पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय फुटबॉल टूर्नामेंट के पहले दिन मैदान पर खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। टूर्नामेंट के शुरुआती मुकाबलों में कई रोमांचक परिणाम सामने आए, जिसमें पश्चिम बंगाल स्टेट विश्वविद्यालय ने सबसे प्रभावशाली खेल दिखाया। उद्घाटन मैच में पश्चिम बंगाल स्टेट विश्वविद्यालय ने तिलका मांझी विश्वविद्यालय, भागलपुर को एकतरफा मुकाबले में 10-0 के भारी अंतर से पराजित कर टूर्नामेंट में अपने अभियान का जोरदार आगाज किया। अन्य मुकाबलों में भी कड़ा मुकाबला देखने को मिला। साईंनाथ विश्वविद्यालय ने आलिया विश्वविद्यालय को 3-2 से हराकर रोमांचक जीत दर्ज की, जबकि बीएन मंडल विश्वविद्यालय ने बीआरए विश्वविद्यालय, मुजफ्फरपुर पर 4-1 से विजय हासिल की। इसी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.