औरैया, मार्च 21 -- सहार, संवाददाता। सहार क्षेत्र में ईद-उल-फितर का त्योहार शांतिपूर्ण और भाईचारे के माहौल में मनाया गया। पूर्वा रावत स्थित ईदगाह में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने श्रद्धा और उल्लास के साथ नमाज अदा की। नमाज के दौरान पूरे क्षेत्र में आपसी सद्भाव और भाईचारे का माहौल देखने को मिला। नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी और अमन-चैन व खुशहाली की दुआएं मांगीं। इसके बाद घरों में मेहमानों का स्वागत किया गया और सेवइयां व अन्य पारंपरिक व्यंजनों का आनंद लिया गया। त्योहार को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सहार थाना पुलिस बल मुस्तैदी से तैनात रहा। प्रभारी निरीक्षक रमेश सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल शिवभगवान वर्मा, आकाश चाहर और प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.