सासाराम, अक्टूबर 5 -- डेहरी, एक संवाददाता। रेलवे सुरक्षा बल डेहरी ऑन सोन की टीम ने रविवार को हावड़ा-नई दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस की पैंट्री कार से लावारिस हालत में रखे दो बैग से 29 लीटर 200 मिलीलीटर शराब बरामद की। बरामद शराब की अनुमानित कीमत 6570 रुपये बताई गई है। आरपीएफ ने शराब जब्त कर अग्रिम कार्रवाई के लिए राजकीय रेल थाना डेहरी को सौंप दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...