मुंगेर, मार्च 7 -- मुंगेर,नि प्र। शनिवार को सुबह पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 03 बजे तक 33 केवीए नन्दलालपुर फीडर में मेंटेनेंस का कार्य किया जायेगा। उक्त कार्य के लिये नंदलालपुर विद्युत शक्ति उपकेन्द्र एवं शंकरपुर विद्युत शक्ति उपकेन्द्र से निकलने वाले सभी फीडरों का विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगा। इस बीच शंकरपुर, मिल्की, महुली,तौफिर, तेरासी, पीरपहाड, दरियापुर, मय, बांक, हरपुर, कंचनगढ़, गुमटी नंबर 6 एवं 7, जानकीनगर, मिल्कीचक, बनौधा, बाकरपुर, गुलालपुर, सुतूरखाना, मोबारकचक में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगा। सहायक अभियंता संतोष कुमार ने उपभोक्ताओं से इस बीच पानी की व्यवस्था अवश्य रूप से कर लें, जिससे कि कोई परेशाननियों का सामना नहीं करना पड़े।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.