कौशाम्बी, अप्रैल 24 -- टेवां स्थित रिजर्व पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में शुक्रवार को रिक्रूट आरक्षियों के प्रशिक्षण समाप्ति पर आयोजित होने वाली दीक्षांत/पासिंग आउट परेड का भव्य पूर्वाभ्यास (ग्रैंड रिहर्सल) संपन्न हुआ। पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण प्रजापत ने परेड की सलामी ली और इसके बाद उन्होंने परेड का सूक्ष्म निरीक्षण भी किया। रिक्रूट आरक्षियों ने उत्कृष्ट तालमेल, कदमताल, अनुशासन व ड्रिल की उच्च गुणवत्ता का प्रदर्शन किया, जिसकी एसपी ने सराहना की। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने परेड गठन, कमांड एवं कंट्रोल, ड्रेस, सुरक्षा प्रबंध आदि व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया। छोटी-मोटी त्रुटियों की ओर ध्यान दिलाते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- प्रशिक्षु आरक्षियों की पासिंग आउट परेड की फुल ड्रेस रिहर्सल, एसएसपी को दी सल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.