पूर्वांचल समिति ने 10वीं और 12वीं बोर्ड के उत्कृष्ट छात्रों को किया पुरस्कृत
रुडकी, मई 18 -- रुड़की, संवाददाता। दुर्गा कॉलोनी ढंडेरा के स्विमिंग पूल परिसर में पूर्वांचल समिति की ओर से सोमवार को 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्वांचल समिति के अध्यक्ष एवं भाजपा ढंडेरा मंडल के उपाध्यक्ष कैप्टन सिनेश्वर सिंह ने की। समिति के उपाध्यक्ष कैप्टन अखिलेश्वर सिंह और सचिव ओमप्रकाश सिंह भी मौजूद रहे। पदाधिकारियों ने बच्चों को स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र दिए। अध्यक्ष ने कहा कि बच्चे ही हमारे देश और समाज का भविष्य हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.