रुद्रपुर, मार्च 1 -- गदरपुर। रविवार को एसएस पब्लिक स्कूल गदरपुर में पूर्वांचल समिति द्वारा होली मिलन समारोह हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि आदर्श राजकीय इंटर कॉलेज दिनेशपुर प्रधानाचार्य डॉ. मधुसुदन मिश्रा, पब्लिक स्कूल अध्यक्ष दिग्विजय प्रताप सिंह, नगर पालिका गदरपुर अध्यक्ष मनोज कुमार गुम्बर और एसएस पब्लिक स्कूल प्रधानाचार्य परविंदर सिंह ने किया। चंद्रप्रकाश चोबे ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। भोजपुरी होली गीत व हिंदी गीत सुनाकर बाहबाही लूटी। एसएस पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा प्रेरणाश्रोत कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। यहां ब्रजेश दुबे, उमा शंकर, रामबिलास, नेपाल यादव, जगन्नाथ , आनंद प्रकाश, प्रभाकर तिवारी, गुलाब राम गुप्ता, पतिराम, सर्वेश कुमार शर्मा, सौरव शर्मा, दिनेश कुमार, शंकरलाल, कमलेश कुमार, हरिश्चंद्र सिंह, बी डी सिंह, अ...