पूर्वांचल विश्वविद्यालय में कॉपियों का मूल्यांकन शुरू
जौनपुर, मई 15 -- जौनपुर, संवाददाता। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के बाला साहेब देवरस केंद्रीय मूल्यांकन भवन में शुक्रवार को सम सेमेस्टर परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का शुभारंभ हवन-पूजन और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ। परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद कुमार सिंह ने मूल्यांकन कार्य के बाबत आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। परीक्षा नियंत्रक ने कहा कि विश्वविद्यालय गुणवत्तापूर्ण और पारदर्शी मूल्यांकन प्रक्रिया के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है तथा निर्धारित समय सीमा के भीतर परीक्षाफल घोषित किया जाएगा। मूल्यांकन समन्वयक डॉ. योगेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन की मंशा के अनुरूप मूल्यांकन कार्य पूरी गंभीरता, पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ कराया जाएगा। यह भी पढ़ें- निष्पक्षता, पारदर्शिता और गुणवत्ता के साथ मूल्यांकन के दिए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.