सोनभद्र, अगस्त 27 -- म्योरपुर, हिन्दुस्तान संवाद। जवाबदेह सरकार के लिए मिर्जापुर से शुरू हुई पूर्वांचल यात्रा सोनभद्र में भी जारी रहेगी। यात्रा के दौरान गांवों, कस्बों, बाजारों, स्कूल-कालेजों, अधिवक्ताओं और गणमान्य नागरिकों से संपर्क कर विभिन्न जनसमस्याओं पर संवाद किया जाएगा। यात्रा के प्रथम चरण के समापन पर 20 सितंबर को वाराणसी के शास्त्री घाट पर नई पीढ़ी संवाद और आमसभा आयोजित करने की तैयारी है। यात्रा की तैयारियों को लेकर गुरुवार को रासपहरी कार्यालय में रोजगार सामाजिक अधिकार अभियान की बैठक हुई। बैठक में ऑल इंडिया पीपुल्स फ्रंट के संस्थापक सदस्य अखिलेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि यात्रा के दौरान सोनभद्र से जुड़े जनसरोकारों और स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा। उन्होंने भाजपा सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए जनगणना में ओबीसी कॉलम...