पूर्वांचल में वज्रपात से दो की मौत
वाराणसी, जुलाई 10 -- वाराणसी। आजमगढ़ को छोड़कर पूर्वांचल के सभी जिलों में गुरुवार को कहीं झमाझम तो कहीं हल्की बारिश हुई। वहीं सोनभद्र और गाजीपुर में वज्रपात से दो की मौत हो गई। जौनपुर, गाजीपुर, बलिया, चंदौली, मिर्जापुर और भदोही के कई क्षेत्रों में झमाझम तो कहीं हल्की बारिश हुई। वज्रपात से गाजीपुर के मरदह क्षेत्र में एक युवक की और सोनभद्र के घोरावल के बिसुंधरी गांव में 22 वर्षीय प्रियांशु मौर्य की मौत हो गई। चंदौली के इलिया क्षेत्र में आकाशीय बिजली से एक गाय की मौत हो गई। यह भी पढ़ें- UP Heavy Rain: यूपी में आफत बनकर टूटी बारिश, 16 लोगों की मौत, मेरठ-बिजनौर हाईवे हुआ बंद यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: आकाशीय बिजली की चपेट में आकर युवक की मौत यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: आकाशीय बिजली की चपेट में आकर युवक की मौत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.