पूर्वांचल में वज्रपात से दो की मौत, 7 झुलसे
वाराणसी, सितम्बर 11 -- सोनभद्र/जौनपुर, हिटी। बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से सोनभद्र और जौनपुर में किशोर समेत दो की मौत गई जबकि सात लोग झुलस गए। सोनभद्र के पन्नूगंज, रामपुर बरकोनिया और मांची थाना क्षेत्र में गुरुवार दोपहर आकाशीय बिजली गिरने से आठ लोग झुलस गए। गंभीर रूप से झुलसे लोगों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान पन्नूगंज के किचार गांव निवासी संत कुमार के 15 वर्षीय बेटे जितेन्द्र की मौत हो गई। वहीं 16 वर्षीय मयंक, 20 वर्षीय दीपक, 40 वर्षीय रामलाल, 35 वर्षीय संगीता, 20 वर्षीय राजन, 65 वर्षीय सोनिया और 35 वर्षीय सीता का उपचार चल रहा है। उधर जौनपुर के मीरगंज क्षेत्र में वज्रपात की चपेट में आने से मोलनापुर निवासी 22 वर्षीय सतीश कुमार की मौत हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.