पूर्वांचल में मौसम की मिलेगी सटीक जानकारी
आजमगढ़, जून 3 -- आजमगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। पूर्वांचल के जिलों में अब मौसम की सटीक जानकारी मिल सकेगी। इसके लिए आजमगढ़ में स्थापित एक्स-बैंड डॉप्लर वेदर रडार का अंतिम तकनीकी परीक्षण शुरू हो गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की एक उच्चस्तरीय समिति तीन जून तक इसका अंतिम 'साइट एक्सेप्टेंस टेस्ट' (SAT) यानि तकनीकी निरीक्षण पूरा कर लेगी। एक्स-बैंड डॉप्लर वेदर रडार के परीक्षण के लिए मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के निदेशक डॉ. मनीष रनालकर, वाराणसी एयरपोर्ट मौसम कार्यालय के प्रभारी मनीष राय और आईएमडी के अन्य वरिष्ठ वैज्ञानिक एक जून को ही आजमगढ़ पहुंच गए। टीम दो दिनों से कंधरापुर थाने के पास लगे एक्स-बैंड डॉप्लर वेदर रडार का परीक्षण करने में जुटी है। वाराणसी एयरपोर्ट मौसम कार्यालय के प्रभारी मनीष राय ने बताया कि अत्याधुनिक तकनीक के चलते आजमगढ़ का य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.