पूर्वांचल में बिजली चोरी में 92 लोग धराए
वाराणसी, अक्टूबर 5 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। पूर्वांचल डिस्कॉम के एमडी संदीप कुमार के निर्देश पर विजिलेंस ने पांच दिनों के दौरान बिजली चोरी में 92 लोगों को पकड़ा है। यह छापेमारी एएसपी समर बहादुर और सीओ सरोज पांडेय की अगुवाई में वाराणसी, गाजीपुर, जौनपुर, चंदौली, मऊ, बलिया, गोरखपुर, देवरिया में हुई। पकड़े गए सभी उपभोक्ता मीटर में छेड़छाड़, कटिया लगाकर और मीटर बाइपास कर बिजली चोरी कर रहे थे। जौनपुर में आटा चक्करी एवं कोल्ड स्टोरेज, गाजीपुर और गोरखपुर में आरओ प्लांट, आजमगढ़ में लाइब्रेरी में बड़ी चोरी पकड़ी गई। एएसपी ने बताया कि चौबेपुर में अतिरिक्त केबल के जरिए एक परिसर में 5 केडब्ल्यूएच की चोरी पकड़ी गई। चंदौली के सैयदराजा में एलटी पोल से दो कोर केबल के जरिए 5 केडब्ल्यूएच की चोरी की जा रही थी। जौनपुर, मऊ और देवरिया में तीन उपभोक्ताओं को कटिया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.