आजमगढ़, फरवरी 28 -- वाराणसी, हिन्दुस्तान टीम। पूर्वांचल में बसपा विधायक उमाशंकर सिंह से जुड़े आठ ठिकानों पर तीन दिनों तक चली आयकर विभाग की मैराथन कार्रवाई के बाद टीमें लौट गईं। वाराणसी में अफसर शुक्रवार देर रात करीब ढाई बजे तक जांच में जुटे रहे, जबकि बलिया में लगभग 60 घंटे और सोनभद्र में 55 घंटे तक छापेमारी चली। प्रारंभिक जांच में विभाग को 100 करोड़ रुपये से अधिक की आयकर चोरी का संदेह है। बलिया में बुधवार सुबह करीब साढ़े दस बजे पहुंची आयकर की टीम शुक्रवार रात लगभग साढ़े दस बजे निकली। करीब 60 घंटे की मैराथन छानबीन के बाद अधिकारियों ने विधायक के पैतृक गांव खनवर स्थित आवास, कार्यालय के साथ ही रसड़ा स्थित होटल, अठिलापुर और छितौनी में दो करीबियों के घर को भी रात में ही छोड़ दिया। नरही क्षेत्र के दौलतपुर में एक करीबी के यहां भी जांच रात में ही ...