वाराणसी, सितम्बर 1 -- वाराणसी, हिटी। पूर्वांचल में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ने से तटवर्ती इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। गाजीपुर, चंदौली, मिर्जापुर और भदोही में गंगा बढ़ाव पर है। गाजीपुर में शाम पांच बजे जलस्तर 62.920 मीटर पहुंच गया। जिले में तीन सेमी प्रतिघंटे की रफ्तार से बढ़ाव जारी है और नदी चेतावनी बिंदु से सिर्फ 18.5 सेंटीमीटर नीचे है। यह भी पढ़ें- गंगा-सरयू के साथ ही टोंस में भी उफानगंगा का जलस्तर चंदौली में गंगा का जलस्तर 70.07 मीटर पहुंच गया है, जबकि चेतावनी बिंदु 70.26 मीटर है। लगातार बढ़ाव के कारण बाढ़ का पानी गांवों की ओर बढ़ रहा है। मिर्जापुर में शाम चार बजे गंगा का जलस्तर 75.490 मीटर दर्ज किया गया। यहां एक सेमी प्रतिघंटे की रफ्तार से बढ़ाव हो रहा है। भदोही में जलस्तर 77.72 मीटर है और तीन से चार सेंटीमीटर प्रतिघंटे की वृद...