शाहजहांपुर, मार्च 13 -- शाहजहांपुर। सदर बाजार स्थित एक होटल में बुधवार को पूर्वांचल महिला महासभा की बैठक और होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरिता यादव ने की, जबकि संचालन महामंत्री किरन सिंह ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एएसडीएम की पत्नी सौम्या मौजूद रहीं। बैठक में संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई और आपसी सहयोग के साथ सामाजिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया। इसके बाद होली मिलन कार्यक्रम में महिलाओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में अंकिता यादव, उर्मिला देवी, नंदिनी गुप्ता, नेहा सिंह, अमृता पांडे, सुमन सिंह, सुनीता यादव, प्रियंका श्रीवास्तव, रूबी सिंह, इला यादव, रंजू सिंह परिहार और अभिसारिका सिंह सहित अन्य महिलाएं मौजूद रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...